फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Photos of indecent acts with a girl went viral

Rampur News: युवती के साथ अश्लील हरकतें कर फोटो किए वायरल

Sat, 23 Sep 2023 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 23 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Photos of indecent acts with a girl went viral
टांडा। क्षेत्र के ग्राम निवासी व्यक्ति ने ग्राम के ही कुछ लोगों पर उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने, अश्लील हरकतें कर उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए कहा कि वो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है और उसकी पुत्री रामपुर अस्पताल में कार्य करती है। 5 सितंबर को उसकी पुत्री अस्पताल जाने के लिए घर से निकली तो नगला के बाग के सामने उनके ही ग्राम के दूसरे समुदाय के अनीस ने उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर कर बाग में ले गया और वहां पर उसके साथ छेड़छाड़ की और अश्लील हरकतें करने लगा तो उसकी पुत्री ने जब शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद आरोपी ने उसकी पुत्री के आपत्तिजनक फोटो सोशल पर वायरल कर दिए। उसके बाद उसकी पुत्री ने घटना की जानकारी आकार उसे दी तो उसने अनीस के परजानों से मामले की शिकायत की तो उन्होंने उसे जाति सूचक शब्द कहते हुए भगा दिया और अपने बेटे का साथ देने लगे। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने अनीस, आलीम, हनीफ और सलामत के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed