फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   photo of daughter of nawab of rampur is seen in china resturant

चीन का 'मसाला' कर रहा रामपुर की नवाबजादी की तस्वीर का दुरुपयोग

Thu, 11 Jun 2020 05:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 11 Jun 2020 05:44 AM IST
सार

  • शंघाई के मसाला आर्ट रेस्टोरेंट्स में मेन्यू कार्ड पर नवाबजादी मेहरुन्निसा खान की फोटो प्रिंट करा दी गई है
  • चीन के शहर शंघाई में मसाला आर्ट रेस्टोरेंट्स की कई शाखाएं हैं

विज्ञापन
photo of daughter of nawab of rampur is seen in china resturant
मेन्यू कार्ड पर छपी नवाबजादी मेहरुन्निसा की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया भर में अपने उत्पाद बेचने के लिए मशहूर चीन में रामपुर के शासक रहे नवाब रजा अली खां की बेटी नवाबजादी मेहरुन्निसा खान की तस्वीर के सहारे होटल व्यवसाय चलए जाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


शंघाई के मसाला आर्ट रेस्टोरेंट्स में मेन्यू कार्ड पर नवाबजादी मेहरुन्निसा खान की फोटो प्रिंट करा दी गई है। शाही खानदान के लोगों की तस्वीरों का कामर्शियल यूज रोकने की मुहिम में लगे पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने इस मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सबसे पहले दिल्ली और मुंबई की एक कंपनी द्वारा रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां की पत्नी रफत जमानी बेगम की तस्वीर अपने बिजनेस प्रमोशन के लिए प्रयोग किये जाने का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उनकी बेटी नवाबजादी मेहरुन्निसा खान की तस्वीर लखनऊ के एक क्राफ्ट स्टोर ने हैंड बैग पर छाप दी। पाकिस्तान में एक टीवी शो नौलखा में भी रफत जमानी बेगम की तस्वीर का प्रयोग किया गया। इस सब मामलों में नवाब काजिम अली खां ने कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

उन्होंने शाही खानदान से इजाजत लिए बगैर अपनी दादी और फूफी की तस्वीरों के इस्तेमाल के लिए इन सभी को नोटिस भेजे हैं।अब चीन में भारतीय व्यंजन बेचने वाले मशहूर मसाला आर्ट रेस्टोरेंट्स में मेन्यू कार्ड पर नवाबजादी मेहरुन्निसा खान की फोटो छापे जाने की बात सामने आई है।


चीन के शहर शंघाई में मसाला आर्ट रेस्टोरेंट्स की कई शाखाएं हैं। नवाब काजिम अली खां ने मीडिया के समक्ष चीन के मसाला आर्ट रेस्टोरेंट्स का मेन्यू कार्ड भी पेश किया है, जिस पर नवाब रजा अली खां की बेटी की फोटो छपी हुई है। पूर्व मंत्री ने बताया कि शाही खानदान के लोगों की तस्वीरों का ग़ैरक़ानूनी इस्तेमाल दुनियाभर में हो रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed