फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Pharmacists Receive 'Pharmacy Gaurav Samman'

Rampur News: फार्मासिस्टों को मिला फार्मेसी गौरव सम्मान

Sun, 27 Sep 2026 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 27 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Pharmacists Receive 'Pharmacy Gaurav Samman'
रामपुर। फार्मा ट्रेडर्स एसोसिएशन रामपुर ने शनिवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में फार्मेसी गौरव सम्मान समारोह का आयोजन कर फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ और अनुभवी फार्मासिस्टों को सम्मानित किया। साथ ही दवाओं की सही जानकारी, मरीजों के प्रति जिम्मेदारी और समाज की स्वास्थ्य सेवा में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। फार्मा ट्रेडर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। दवाओं की सही जानकारी रखने के साथ मरीजों के प्रति जिम्मेदारी निभाते हैं और समाज की स्वास्थ्य सेवा में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने कहा कि फार्मासिस्टों पर लोगों के स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, सभी फार्मासिस्ट विभागीय नियमों का कड़ाई से पालन करें। मुख्य अतिथि डॉ. अरुण रस्तोगी ने भी फार्मासिस्टों की भूमिका व जिम्मेदारी का निर्वहन हर हाल में करने को कहा। जिला औषधि निरीक्षक नेहा वैश्य ने मेडिकल स्टोर, उसके रखरखाव, दवाइयों को स्टोर करने के नियमों का साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएफटीएम के वाइस चांसलर डॉ. विजय शर्मा, डॉ. सुल्तान सैफी, डॉ. नज़म खान, फार्मा ट्रेडर्स लीगल एंड कंप्लायंस सेल के अध्यक्ष अधिवक्ता अजय पाठक, सीए फरहत मियां व डॉ. राम प्रताप सहित कई अतिथियों ने विचार रखे। इस मौके पर जिला औषधि निरीक्षक नेहा वैश्य, अतिथियों और फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर जिला महामंत्री मोहम्मद आजम खान, जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश सक्सेना, अध्यक्ष राज कुमार सेठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष खुर्शीद इकराम, जिला उपाध्यक्ष राजेश मदान, जिला उपाध्यक्ष संजय भाटिया व जिला संगठन मंत्री विक्की बंसल आदि मौजूद रहे। अंत में जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed