{"_id":"6adcf227319e12217b0248f2","slug":"pet-11328-candidates-registered-across-17-centres-surveillance-to-be-maintained-via-third-eye-cctv-alongside-security-arrangements-rampur-news-c-282-1-rmp1027-183259-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी : 17 केंद्रों पर 11328 अभ्यर्थी पंजीकृत, सुरक्षा व्यवस्था संग तीसरी आंख करेगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी : 17 केंद्रों पर 11328 अभ्यर्थी पंजीकृत, सुरक्षा व्यवस्था संग तीसरी आंख करेगी निगरानी
Sat, 24 Oct 2026 11:30 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार को जिले के 17 केंद्रों पर होगी। प्रत्येक पाली में 5664 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे यानी दो पालियों में 11328 पंजीकृत हैं। सभी केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। परीक्षा केंद्रों के आसपास सीसीटीवी से निगरानी के साथ ही खुफिया विभाग भी नजर रखेगा। परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में 10 राजकीय और सात सीबीएसई विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान निगरानी के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के भी इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रखे जाएंगे ताकि परीक्षा की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। प्रशासन ने परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा के दौरान लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की हिदायत दी गई है।
-- -- -- -- -- -- --
परीक्षा से दो घंटे पहले पहुंचें अभ्यर्थी, 30 मिनट पहले केंद्र में बंद हो जाएगा प्रवेश
रामपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा समय से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा ताकि प्रवेश और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया समय से पूरी हो सके। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में अंतिम समय की भीड़ और परेशानी से बचने के लिए समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -
-- -- -- --
नकलविहीन परीक्षा के लिए हुई बैठक, दिशा-निर्देश जारी
रामपुर। पीईटी को निष्पक्ष और नकलविहीन कराने के लिए राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को बैठक हुई। सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डॉ. हितेन्द्र कुमार सिंह ने परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कार्मिकों को जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। प्राचार्य प्रो. जागृति मदान ढींगड़ा ने कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता सर्वोपरि है। सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर अभ्यर्थियों की सुविधा और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाए।
-- -- -- -- -- --