{"_id":"667612e0f7600adaa40299b4","slug":"peoples-faces-lit-up-after-finding-their-lost-mobile-phones-rampur-news-c-282-1-rmp1004-124165-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खोए मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खोए मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस की सर्विलांस सेल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने खोए और चोरी हुए 100 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कीमत 13.20 लाख रुपये बताई गई है। इन सभी फोन को उनके स्वामियों के हवाले किया, जिसके बाद उनके चेहरे खिल उठे।
सर्विलांस सेल के पास पिछले काफी समय से फोन गुम हो जाने की शिकायतें पहुंची थीं। जिस पर सर्विलांस सेल ने इन फोन नंबरों की ट्रैकिंग शुरू की, जिसके बाद पुलिस ने खोए हुए 100 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि कुछ फोन खो गए हैं। इनके मालिकों से फोन नंबर लिए गए और फिर फोन की ट्रैकिंग की गई, जिसके बाद खोए हुए 100 फोन बरामद कर लिए गए।
एसपी ने बताया कि बरामद हुए मोबाइल की कीमत लगभग 13 लाख 20 हजार रुपये है। फोन बरामद होने के बाद एसपी ने मोबाइल फोन को संबंधित मोबाइल स्वामियों को सौंप दिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
मोबाइल मिले, मगर चोरी करने वाले नहीं
पुलिस को 100 खोए हुए मोबाइल तो मिल गए, लेकिन इन मोबाइलों को चोरी करने वाले नहीं मिले। मोबाइल फोन कहां से बरामद हुए और उचक्कों के हाथों तक कैसे पहुंचे इसकी जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि अफसरों का कहना है कि फोन सर्विलांस पर डाले गए थे, जिसके बाद ट्रैकिंग की गई। तब यह फोन बरामद हुए। चोरों का पता लगाया जा रहा है।