फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   people take bath in kosi on eve of dashahara

गंगा दशहरे पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
people take bath in kosi on eve of dashahara
सैफनी/शाहबाद(रामपुर)। गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने स्नान के लिए सुबह से ही घाट पर पहुंचना शुरू कर दिया था। रामपुर में कोसी नदी के बढ़े जलस्तर के कारण कम संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन

रविवार को गंगा दशहरा का पर्व साथ मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने कोसी व रामगंगा नदी में जाकर स्नान किया और पूजन किया। कुछ लोगों ने बच्चों का मुंडन भी करवाया। रामपुर में कोसी नदी के किनारे दोपहर तक लोग पर स्नान करते रहे। वहीं शाहबाद में ढकुरिया घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इस दौरान नदियों के घाट पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं दिखाई दिए। सैफनी में रामगंगा घाट पर तड़के से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। रामगंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण पुलिस मौजूद रही और लोगों को नदी में आगे न जाने के लिए सचेत करती रही। वहीं रामपुर स्थित शक्ति दरबार मंदिर में गंगा जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने विशेष पूजन और यज्ञ अनुष्ठान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed