फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   People suffering due to indiscriminate power cuts

Rampur News: बिजली की अंधाधुंध कटौती से लोग बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
People suffering due to indiscriminate power cuts
रामपुर। भीषण गर्मी में शहर में बिजली कटौती का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह से ट्रिपिंग के साथ दोपहर को कटौती हो रही है। कई मोहल्लों में सबसे अधिक हो रही कटौती से लोग काफी आहत हैं। चटक धूप और तपिश के बीच बिजली जाने से लोग घर से बाहर भी नहीं निकल पाते हैं।
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप और गर्मी के चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में बढ़ती तपिश के बीच बिजली कटौती हो रही है। मंगलवार को शहर के मोहल्ला डूंगरपुर और पहाड़ीगेट बिजलीघर से जुड़े मोहल्लों की बिजली सप्लाई बाधित रही है। डूंगरपुर में दोपहर एक बजे से तीन घंटे तक सप्लाई ठप रही, जबकि पहाड़ी गेट इलाके में दो बजे से दो घंटे के लिए सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन

इसके अलावा रात को शाहबाद गेट और सिविल लाइंस क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित हो रही है। रात को करीब 12 बजे से ट्रिपिंग शुरू हो जाती है। जिससे रात को भी लोगों को सुकून नहीं मिल पाता है। अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा भी तारों पर काम चल रहा है। ऐसे में बिजली आपूर्ति में समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed