फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   People sitting on hunger strike for three days due to non-construction of cremation ground road

Rampur News: श्मशान घाट की सड़क न बनने पर तीन दिन से अनशन पर बैठे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
People sitting on hunger strike for three days due to non-construction of cremation ground road
रामपुर। टांडा क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद में श्मशान को जाने वाला मार्ग खराब होने पर उसको एक वर्ष पहले बनवाने की मांग पर कोई कार्रवाई न होने पर लोगों में रोष है। इसको लेकर राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के पदाधिकारियों तीन दिन से अनशन पर बैठे है। शक्रवार को अधिकारी सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे। हालांकि इस दौरान कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर लोगों को अनशन जारी रहा।बुधवार को तहसील क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद में राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के मुरादाबाद मंडल प्रभारी वेद प्रकाश जोगी और कोषाध्यक्ष निर्मल करोड़िया के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़क निर्माण की मांग को लेकर गांव में ही अनशन पर बैठ गए। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कहा कि गांव सिकंदराबाद में सोमपाल के घर से श्मशान घाट तक रोड की स्थिति काफी खराब है। कई बार मांग के बाद भी रास्ते का निर्माण नहीं हो रहा है। शुक्रवार को गांव में चल रहे अनशन की सूचना पर एसडीएम के आदेश पर बीडीओ स्वार तथा नायब तहसीलदार टांडा मौके पर पहुंचे और उन्होंने सड़क का निरीक्षण किया, लेकिन ग्रामीणों द्वारा की जा रही डामर की सड़क के निर्माण में असमर्थता जताई। जिसके बाद भी हिंदू वाहिनी के पदाधिकारी अनशन पर बैठे रहे। एसडीएम टांडा अरुण कुमार ने बताया कि उनके द्वारा बीडीओ और नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने बताया की मार्ग काफी लंबा है, तो बजट की वजह से जो भी नियमानुसार होगा वैसा निर्माण करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed