फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   People of two districts troubled by dilapidated Chandpura-Shishgarh road

Rampur News: जर्जर चंदपुरा-शीशगढ़ रोड से दो जिलों के लोग परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
People of two districts troubled by dilapidated Chandpura-Shishgarh road
रामपुर। खजुरिया के चंदपुरा जदीद गांव से बरेली के कस्बा शीशगढ़ को जाने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर जर्जर सड़क के चलते दोनों जिलों के लोग परेशान हैं। इस मार्ग से गांव के तमाम ग्रामीणों का बरेली के शीशगढ़ आवागमन रहता है। दो जिलों की सीमा पर होने के चलते इस सड़क का निर्माण अधर में लटका है। जिला रामपुर की सीमा पर चंदपुरा जदीद गांव स्थित है। जिस गांव के दुर्गे मां के स्थान से लेकर एक खड़ंजा जिला बरेली की सीमा कस्बा शीशगढ़ को जाता है। जिस खड़ंजे की दूरी डेढ़ किलोमीटर की है। जिस रोड से चेचा मनौना, हुरमत नगर, उदयपुर पट्टी, मालनखेड़ा आदि तमाम गांव के हजारों ग्रामीणों का प्रतिदिन आवागमन रहता है।
विज्ञापन

चंदपुरा जदीद गांव के ग्रामीणों का कहना है कि इस डेढ़ किलोमीटर के रास्ते पर 20 साल पहले खड़ंजे का निर्माण पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने कराया था। अब यह मार्ग बेहद जर्जर है। सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

==============

यह खड़ंजा काफी पुराना है। इस खड़ंजे पर जगह जगह गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे काफी परेशानी होती है। यह मार्ग जल्द बनना चाहिए। -- सत्यप्रकाश गंगवार, ग्राम चंदपुरा जदीद
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा गांव रामपुर और बरेली के बार्डर पर है। इसलिए इस टूटे हुए खड़ंजे वाली रोड को कोई भी नेता और अधिकारी भी आकर नहीं देखते हैं। इसलिए यह खड़ंजा सही नहीं हो रहा है। जिस कारण हम लोग बहुत परेशान हैं। - छोटे, निवासी चंदपुरा जदीद
इस सड़क से तमाम गांवों के लोग प्रतिदिन शीशगढ़ को जाते हैं। इस टूटे हुए खड़ंजे पर तमाम लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है। रिंकू ग्राम, चंदपुरा जदीद

-------------

ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने के लिए डीएम के माध्यम से बरेली के डीएम से भी पत्राचार करेंगे। आचार संहिता खत्म होने के बाद समास्या का समाधान कराया जाएगा। - हिमांशु उपाध्याय, एसडीएम बिलासपुर




---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed