फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   People of Sikh community demanded action against the person who violated the decorum

Rampur News: सिख समाज के लोगों ने की मर्यादा भंग करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
People of Sikh community demanded action against the person who violated the decorum
बिलासपुर। क्षेत्र के सिख समाज के तमाम लोगों ने शनिवार को एक व्यक्ति पर सिख धर्म की मर्यादा भंग करने का आरोप लगाते हुए एसपी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर ग्राम कादरीगंज निवासी गुरपिंदर सिंह के नेतृत्व में सिख समाज के तमाम लोग तहसील पहुंचे। उन्होंने डीएम जोगिंदर सिंह व एसपी विद्या सागर मिश्रा को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि एक व्यक्ति गुरुद्वारे में सेवादार के रूप में कार्यरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त सेवादार की आपत्तिजनक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं, जिसके कारण उनकी धार्मिक मर्यादा भंग हो रही है। उन्होंने व्यक्ति के ऐसे व्यवहार की निंदा करते हुए सिख धर्म की गरिमा को ठेस पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रहीं हैं, ऐसे कृत्य से समाज में नकारात्मक संदेश फैलता है और धर्मस्थलों की पवित्रता को भी अपमानित करता है। उन्होंने सिख धर्म की मर्यादा भंग करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में मेहर सिंह देओल, रणजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, करनदीप सिंह, लखविंदर सिंह लाडी, बलजीत सिंह, गुरविंदर सिंह पप्पू, हरजीत सिंह लाडी, सरबजीत सिंह, जगबीर सिंह, प्रदीप सिंह, बंटी सिंह, सुरेंद्र सिंह, अंग्रेज सिंह, जसविंदर सिंह, अमित सिंह, बलजीत सिंह, हरप्रीत सिंह आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed