फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   People of Rampur and Mainpuri pushed the state into the quagmire of corruption.

Rampur News: रामपुर और मैनपुरी वालों ने प्रदेश को भ्रष्टाचार के दलदल में धकेला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
People of Rampur and Mainpuri pushed the state into the quagmire of corruption.
रामपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को रामपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं 2024 लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष और पार्टी के कार्यकर्ता पर बड़ी जिम्मेदारी है। 2024 का चुनाव सिर्फ नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव नहीं, बल्कि देश को 100 साल आगे ले जाने का चुनाव है। उन्होंने सपा मुखिया आखिलेश यादव और वरिष्ठ नेता आजम खां का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि रामपुर और मैनपुरी वाले नेताओं ने प्रदेश को भ्रष्टाचार के दलदल में धकेल दिया।
विज्ञापन

राम विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित सभा में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्याें का बखान किया। उन्होंने कहा कि किसी ने अयोध्या में राम मंदिर की कल्पना नहीं की होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में करोड़ों देशवासियों का सपना पूरा होने जा रहा है। जनवरी 2024 में रामलला अयोध्या में विराजमान होंगे। कहा कि रामपुर और मैनपुरी वालों ने प्रदेश को भ्रष्टाचार के दलदल में धकेल दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने का काम किया है। आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में हर वर्ग खुद को सुरक्षित महसूस करता है।
विज्ञापन

2024 के आम चुनाव के लिए बने विपक्षी गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह गठबंधन नहीं, ठगबंधन है। इसके पास चुनाव में उतरने का कोई एजेंडा नहीं है। ठगबंधन में एक दर्जन उम्मीदवार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने अपने भाषण में महिला आरक्षण बिल, कश्मीर से धारा 370 हटने और दिल्ली में आयोजित जी-20 सम्मेलन की सफलता का भी जिक्र किया। संबोधन के बाद उप मुख्यमंत्री ने पार्टी जिलाध्यक्ष, सांसद व विधायकों संग काफी देर तक मंत्रणा की। इससे पहले मुरादाबाद से पार्टी कार्यालय पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय पर सांसद घनश्याम सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज सिंह पप्पू, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, सूर्य प्रकाश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, डीसीबी के चेयरमैन मोहनलाल सैनी, अशोक विश्नोई सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पार्टी कार्यकर्ता हनुमान, असंभव को कर देते संभव
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को हनुमान बताया। कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता हनुमान जी की तरह हर असंभव कार्य को संभव कर देते हैं। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाने में कार्यकर्ताओं का बहुत अहम रोल है। 2024 के चुनाव के लिए कार्यकर्ता मेहनत से जुट जाएं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं। ----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed