{"_id":"65b829bf20000dcde505e454","slug":"people-misbehaved-with-mining-inspector-after-stopping-vehicles-loaded-with-mining-rampur-news-c-282-1-smbd1025-114744-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खनन से भरे वाहन रोकने पर लोगों ने खनन निरीक्षक से की बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खनन से भरे वाहन रोकने पर लोगों ने खनन निरीक्षक से की बदसलूकी
Tue, 30 Jan 2024 04:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। उच्च अधिकारियों के आदेश के बावजूद कोतवाली क्षेत्र में बालू और मिट्टी का अवैध खनन रुक नहीं पा रहा है। रविवार की रात खनन निरीक्षक ने उत्तराखंड की ओर से अवैध खनन से भरे छह वाहनों को रोका तो कुछ लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अवैध खनन से भरे छह डंपरों को सीज कर दिया।
तहसील क्षेत्र में मिट्टी और बालू का अवैध खनन तेजी से हो रहा है। लोगों का आरोप है कि जिला अधिकारी के आदेश के बाद भी पुलिस प्रशासन उत्तराखंड की ओर से आने वाले अवैध खनन से भरे कुछ डंपरों को पकड़कर महज खानापूर्ति करने में लगा है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर खनन निरीक्षक अजय कुमार रविवार की रात डिबडिबा रोड पर अवैध खनन से भरे डंपरों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस के अनुसार इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की ओर से आ रहे छह डंपरों को पकड़ लिया। उन्होंने डंपर चालकों से खनन संबंधी अभिलेख तलब किए। आरोप है कि कोई भी डंपर चालक खनन संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सका। इस दौरान डंपर चालक व खनन से जुड़े लोगों ने खनन निरीक्षक का घेराव कर लिया और जमकर हंगामा किया। आरोप है कि खनन निरीक्षक से भी बदसलूकी भी की गई। खनन निरीक्षक ने तत्काल मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह व रूद्र बिलास चौकी प्रभारी अमित कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचते ही बदसलूकी करने वाले लोग भाग गए। इस दौरान पुलिस ने भाग रहे इमरान खान पुत्र मस्तक खान निवासी ग्राम भोजीपुरा थाना भोजीपुरा जिला बरेली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खनन से भरे सभी छह डंपरों को सीज कर दिया। आरोपी इमरान खान के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि खनन निरीक्षक से बदसलूकी करने के आरोप में इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।