{"_id":"670af6ec3b0556d9fb07e964","slug":"people-faced-traffic-jam-for-hours-after-staging-ravana-dahan-leela-rampur-news-c-282-1-rmp1004-131891-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रावण दहन की लीला मंचन के बाद घंटों जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रावण दहन की लीला मंचन के बाद घंटों जाम से जूझे लोग
Sun, 13 Oct 2024 03:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। दशहरे के दिन रावण वध के मंचन के बाद लोग करीब चार घंटे तक जाम में फंसे रहे। स्वार रोड पर भारी वाहनों की एंट्री बंद रही, जिसके बाद भी इससे जुड़े मार्गों पर भारी जाम लगा रहा। रात आठ बजे के बाद जाम से कुछ राहत मिल सकी। यही स्थिति राधा रोड और ज्वाला नगर में भी रही।
दशहरे के मौके पर शहर में कोसी मंदिर मार्ग, आदर्श कालोनी और ज्वाला नगर में रावण वध की लीला का मंचन किया गया। रावण दहन की लीला के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन ने शहर की तीन लीलाओं के मंचन के लिए पुलिस के साथ ही पीएसी के जवानों के साथ ही ट्रैफिक पुलिस के जवानों की व्यवस्था की गई थी। शाम चार बजे के बाद स्वार रोड पर बड़े वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई थी। वाहनों को जिला अस्पताल रोड से बापू मॉल होते हुए स्वार रोड पर गुजारा गया। इस दौरान इस मार्ग पर भी जाम लग गया। यहां पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। स्वार रोड पर भी यही स्थिति रही। यहां पर वाहन काफी देर तक फंसे रहे। रावण दहन के बाद भीड़ छूटने के बाद रामलीला जाने वाले सभी मार्गों पर भारी भीड़ होने की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम हो गई। इसी तरह आदर्श कालोनी में हुए रावण दहन की लीला के लिए राधा रोड पर रूट डायवर्ट किया गया। इस दौरान यहां वाहनों की कतार शौकत अली रोड पर भी लगी रही। इसी तरह ज्वाला नगर में भी जाम की स्थिति रही। राम रहीम पुल पर भी जाम लगा रहा, जिससे लोग परेशान दिखे। चार घंटे तक लोग जाम से जूझते नजर आए।
एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने लिया जायजा
दशहरे मेले में सुरक्षा इंतजामों क जायजा एसपी विद्या सागर मिश्र, एएसपी अतुल श्रीवास्तव ने जायजा लिया। उन्होंने तीनों स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जाम को देखते हुए भारी पुलिस बल लगाया गया, जिसके बाद जाम से लोगों को राहत मिली।