{"_id":"60a3eb178ebc3eadd23de1a1","slug":"people-came-for-picnik-in-many-number-while-cerfew-in-nither-rampur-news-sml370742531","type":"story","status":"publish","title_hn":"नित्थर में कोरोना काल में पिकनिक मनाने पहुंच रहे सैकड़ों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नित्थर में कोरोना काल में पिकनिक मनाने पहुंच रहे सैकड़ों लोग
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। हिमाचल में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू लगाया है। मगर नित्थर क्षेत्र में इसकी सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। हालत यह है कि लोग ऊंचाई वाले क्षेत्रों में घूमने के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे यहां काफी भीड़ उमड़ रही है। इससे सवाल उठता है कि इस तरह से हम कैसे कोरोना से जंग जीतेंगे। वहीं लोगों की इस लापरवाही से पर्यटन स्थलों के आसपास रहने वाले ग्रामीण भी खौफजदा हैं।
उन्होंने प्रशासन से इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग उठाई है। यह हाल उस समय है जब कोरोना संक्रमण ने ग्रामीण इलाकों में सबसे अधिक कहर ढाह रहा है। इसके बावजूद लोग कोरोना को लेकर जारी सरकार के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं।
गौर हो कि इन दिनों आनी, नित्थर के ऊंचाई वाले तीर्थ स्थानों ननु कांडा, सौर और बघाड़ी पर लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही है। हर दिन यहां 200 से 300 लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंच रहे हैं, जो कि चिंता का विषय बना हुआ है। यहां न सिर्फ आनी और नित्थर क्षेत्र से लोग जा रहे हैं, बल्कि अन्य जगहों से भी लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोनाकाल में लोग जिम्मेवार नागरिक का दायित्व भी नहीं निभा पा रहे हैं। लोगों ने नित्थर, देहरा, लोट, दुराह, शिली, पलेही, दलाश और बिऊंगल पंचायत के प्रतिनिधियों से मांग की है कि इस संबंध में कड़ा संज्ञान लें, ताकि पुलिस के साथ पंचायत जनप्रतिनिधि भी इस पर नजर रखें, जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा टाला जा सके।
डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि इस तरह की शिकायतें उन्हें भी मिल रही हैं। जल्द ही इस मामले में कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। इन स्थानों पर नजर के लिए निरंतर पुलिस दौरे कर रहे हैं। अभी हाल ही में आनी पुलिस ने सरेउलसौर का दौरा किया था। इन जगहों पर होमगार्ड या पुलिस तैनात की जाएगी, ताकि कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन न हो। लोग नहीं मानें तो पुलिस कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी।