फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   People becoming aware of protection from corona, getting the whole family vaccinated and appealing to others too

कोरोना से बचाव को जागरूक हो रहे लोग, पूरे परिवार को टीका लगवा दूसरों से भी कर रहे अपील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
People becoming aware of protection from corona, getting the whole family vaccinated and appealing to others too
रामपुर में टीका लगवाने के बाद कार्ड दिखाता परिवार। संवाद - फोटो : RAMPUR
रामपुर। करीब 14 महीने से चल रहा टीकाकरण अभियान अब बच्चों तक पहुंच चुका है। पिछले 10 दिनों में बच्चों का टीकाकरण कराकर कई परिवार खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कोरोना सुरक्षा चक्र टूटने न पाए इसके लिए सभी सदस्यों ने वैक्सीन की डोज ली है। टीकाकरण कराकर आप भी अपने परिवार को सुरक्षित करें।
विज्ञापन

जिले में 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण अभियान चल रहा है। जिले में 1.67 लाख लोगों ने पहली डोज ले ली है। जबकि 1.50 लाख लोगों ने दूसरी डोज लगवा ली है। वहीं, जिले में 16 मार्च से 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है। बच्चों का टीकाकरण कराने के साथ ही कई परिवार के सभी सदस्यों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई है। अब ऐसे परिवार खुद को सुरक्षित महसूस कर दूसरों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इन परिवारोें के सदस्यों ने बताया कि टीकाकरण कराना जरूरी है। बिना डरे बच्चों को टीकाकरण कराएं। क्योंकि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पूरे परिवार ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
रामपुर। मैंने अपने परिवार के सदस्यों को सुरक्षा के लिहाज से लगाए जा रहे कोरोना बचाव के टीके लगवा लिए हैं। मेरे परिवार में नौ लोग हैं। सभी ने कोरोना से बचाव की पहली और दूसरी डोज ले ली हैं। जबकि, चार लोग एहतियाती (बूस्टर) डोज भी ले चुके हैं। टीकाकरण बहुत जरूरी है। सभी को टीका लगवाना चाहिए। टीकाकरण कराने के बाद सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए टीकाकरण लोग जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चिरंजीव गुड्डू , आवास विकास गंगापुर
सभी कोरोना वैक्सीन को लेकर आश्वस्त हैं। मेरे परिवार में पांच लोग हैं। परिवार के सभी सदस्यों ने पहले ही डोज ले ली थी। जब हमारी बारी आई तो उत्साह के साथ जिला अस्पताल जाकर कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। हमारे परिवार के सभी पांचों सदस्यों को दूसरी डोज लग चुकी है।
- अथर्व गुप्ता
- मेरे परिवार में आठ लोग हैं। सभी ने कोरोना से बचाव का टीका लगवा लिया है। टीकाकरण से ही कोरोना की रोकथाम की जा सकती है।
- नंदनी गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed