{"_id":"689667ef54a2bf342f04edc8","slug":"people-are-remembering-the-tenure-of-bsp-rampur-news-c-282-1-rmp1004-151142-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बसपा के कार्यकाल को जनता कर रही याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बसपा के कार्यकाल को जनता कर रही याद
Sat, 09 Aug 2025 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 09 Aug 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। बहुजन समाज पार्टी की बैठक में चमरौवा क्षेत्र की बूथ कमेटियों का गठन किया गया। चमरौआ विधानसभा के ग्राम केसरपुर में आयोजित बैठक में बूथ कमेटियों का गठन किया गया।
शाहिद के साथ समाजवादी पार्टी छोड़कर आए सैकड़ों समर्थकों ने बसपा का दामन थामा। बसपा जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर निरंकारी ने उनका फूल माला पहनकर स्वागत किया । उन्होंने कहा आज बहुजन समाज पार्टी की नीतियों से खुश होकर हर समाज का व्यक्ति बहुजन समाज पार्टी में जुड़ रहे है, जिन लोगों ने आज बहुजन समाज पार्टी में सदस्यता ली है। बहुजन समाज पार्टी में सभी का स्वागत है। उनके मान सम्मान में कभी भी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी । बहुजन समाज पार्टी उनके हर वक्त सुख दुख में साथ खड़ी रहेगी। बहुजन समाज पार्टी सब समाज की पार्टी है। बहन जी के शासनकाल में जितने विकास और सरकारी कल्याणकारी योजनाएं थी उतनी किसी सरकार में नहीं है। बहुजन समाज पार्टी ही सर्व समाज को साथ लेकर चलने का काम करती है। बहुजन समाज पार्टी सरकार में हर समाज का विकास किया गया था। कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वजन सुखाए और सर्वजन हिताय की नीति पर काम करती है। बहुजन समाज पार्टी को जनता याद कर रही है। इस मौके पर उपस्थित रहे जिले के उपाध्यक्ष इसरार अली, विधानसभा अध्यक्ष राजू सागर, विधानसभा प्रभारी यूनुस अली, विधानसभा उपाध्यक्ष अमीर अहमद अली, रिंकू सागर, शाहिद, राशिद ,दानिश ,अली फरीद अली ,बाबू साहब, आमिर अहमद ,रिजवान अली, अयूब साहब, रहमान साहब फुरकान शिवम ,सतीश सागर मुस्तफा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।