फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   People are ready to welcome the new year, police and administration are also alert

Rampur News: नए साल के स्वागत को लोग तैयार, पुलिस-प्रशासन भी सतर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
People are ready to welcome the new year, police and administration are also alert
रामपुर। नए साल के स्वागत के लिए जनपदवासी तैयार हैं। होटल, क्लब, रेस्टोरेंट के साथ ही स्कूलों में विशेष तैयारियां की गई हैं। वहीं नए साल के जश्न में खलल डालने वालों और हुड़दंग मचाने वालों के साथ सख्ती करने के लिए पुलिस-प्रशासन भी तैयार है। हर चौराहे पर पुलिस तैनात रहेगी। रविवार को साल 2023 की विदाई के साथ ही रात से ही नए साल का जश्न शुरू हो जाएगा। इसके लिए होटल, क्लबों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं नए साल पर कोई विवाद न हो इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने भी इंतजाम किए हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर भी सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए हैं। एसपी ने कहा कि जश्न के नाम पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साफ किया है कि किसी भी कीमत पर हुड़दंग नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने थानाध्यक्षों को सतर्क रहकर गश्त करने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


-----------------------------
विज्ञापन


होटलों में भी शुरू होने लगी तैयारियां

नए साल के मौके पर कई सामाजिक संगठनों की ओर से होटलों में कार्यक्रमों का आयोजन कराने की तैयारी की जा रही हैं। इसको लेकर होटल व रेस्टोरेंट संचालकों ने अपने स्तर से तैयारी की है। शहर के कई होटलों में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। बरेली रोड स्थित होटल रेडियंस में भी रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। होटल संचालक श्रीष गुप्ता ने बताया कि होटल में रात नौ बजे से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए होटल में पूरी तैयारी की गई है। इसके अलावा अन्य होटलों में भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------

कवि सम्मेलन से होगा नए साल का स्वागत

अखिल भारतीय काव्यधारा की ओर से साल के आखिरी दिन यानि रविवार को दोपहर 12 बजे से आनंद कॉन्वेंट स्कूल, ज्वाला नगर में काव्य संकलन ''जीवन भर गाने को'' का विमोचन व कवि सम्मेलन तथा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। महासचिव राम किशोर वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में दूर दराज से साहित्य क्षेत्र से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे।

------------------
नए साल के स्वागत में होगी भजन संध्या

आवास विकास कालोनी में स्थित प्रिंस पार्क में नए साल के स्वागत के मौके पर शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा। आयोजक संदेश कुमार ने बताया कि भजन संध्या का कार्यक्रम रविवार शाम सात बजे से होगा। इसके बाद रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed