{"_id":"5b2d41d24f1c1bc2378b5525","slug":"penalty-on-29-officers-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 पर जुर्माना, 3 निलंबित, 34 को नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 पर जुर्माना, 3 निलंबित, 34 को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान तीन दिन तक शहर में रहे। इस दौरान उन्होंने मंडल भर के सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत लंबित प्रकरणों की जांच और सुनवाई की। जिसमें नजीबाबाद के डीएफओ से लेकर वन रेंजर तक के खिलाफ निलंबन और विभागीय कार्रवाई के साथ ही करोड़ों रुपये की रिकवरी के आदेश दिए।
साथ ही सुनवाई के दौरान 29 अधिकारियों पर अर्थदंड डाला तो 34 को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। राज्य सूचना आयुक्त ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि नजीबाबाद वन रेंज में सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत अवैैध खनन कर विभाग को करीब सवा दो करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की बात सामने आई। इस पर दो वन दरोगा कोमल सिंह, हृदेश सिंह और एक क्षेत्रीय वन अधिकारी वीके गोयल को निलंबित कर दिया गया है।
साथ ही प्रभागीय वन अधिकारी प्रवीण कुमार राघव और सेवानिवृत्त हरेंद्र सिंह से रिकवरी के आदेश दिए गए हैं। प्रवीण कुमार राघव जम्मू-कश्मीर कैडर के अधिकारी हैं, लिहाजा वहां की सरकार को भी कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही संभल, मुरादाबाद, चंदौसी, अमरोहा, रामपुर, बिजनौर के विभिन्न विभागों के 29 अधिकारियों पर अर्थदंड डाला गया, 34 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया जबकि, 34 वाद निस्तारित कर दिए गए। उन्होंने बताया कि सूचना आयोग में रामपुर जिले के ही करीब आठ सौ वाद लंबित हैं।