फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   pay tribute to ex pm atalji

नम आंखों से अटल जी को श्रद्धांजलि

Sat, 25 Aug 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 25 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
pay tribute to ex pm atalji
रामपुर में शुक्रवार को अटल जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह। अमर उजाला

विज्ञापन
 भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार देर शाम जिले से गुजरी। इस दौरान कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न संगठनों ने यात्रा पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।  

राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नवाब सिंह, सूर्यप्रकाश पाल और गोपाल अंजान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश वाहन के साथ जिले में पहुंचे। यहां पर सबसे पहले मिलक में क्योरार पर एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी और जिला प्रभारी रविन्द्र भडाना समेत अन्य भाजपा नेताओं ने पुष्प अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


इसके बाद धमोरा और शंकरपुर में पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित होने के बाद अस्थिकलश यात्रा देर शाम नगर में पहुंची। यहां पर नए रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, आंबेडकर पार्क, जिला पंचायत, एलआईसी चौराहा, राधा रोड मोड़, ज्वालानगर समेत कई स्थानों पर भाजपा नेताओं व अन्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद अस्थि कलश यात्रा पटवाई होते हुए शाहबाद को रवाना हो गई, जहां से सैफनी होते हुए चंदौसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नगर में अस्थि कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान कई स्थानों पर देशभक्ति गीत गूंजते रहे। लोगों ने नम आंखों से पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी जिले की सीमा तक अस्थि कलश यात्रा के साथ रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed