{"_id":"68cda501f9e78a5c410d4a54","slug":"patwais-rural-market-will-shine-facilities-will-be-available-rampur-news-c-15-1-mbd1058-734093-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चमकेगा पटवाई का ग्रामीण हाट बाजार, मिलेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चमकेगा पटवाई का ग्रामीण हाट बाजार, मिलेंगी सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। पटवाई का ग्रामीण हाट बाजार में किसानों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएगी। इसे राष्ट्रीय मानकों के हिसाब से बनाया जाएगा। इसमें दुकानों के साथ कोल्ड स्टोर, लोगों के बैठने और पॉर्किंग आदि की व्यवस्था होगी।
पटवाई में जिले का सबसे बड़ा ग्रामीण हाट बाजार है। यहां किसान अपनी उपज बेचने आते हैं। इससे ग्राम पंचायत को सालाना 24 लाख रुपये की आय होती है। सीडीओ ने जिले के ग्रामीण हाट बाजार का सर्वे कराया था। सर्वे में पाया गया कि पटवाई का बाजार सबसे अच्छा है। यहां किसान दूर-दूर से अपनी उपज बेचने आते हैं।
इसके बाद जिले में पटवाई के हॉट बाजार को राष्ट्रीय स्तर का बनाने का निर्णय लिया गया। इस बाजार को विकसित करने के लिए मनरेगा, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के बजट का प्रयोग किया जाएगा। यहां फड़, दुकानें बनाई जाएंगी। इसके साथ अत्याधुनिक शौचालय, पीने के पानी के लिए वाटर कूलर, किसानों और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों के बैठने के लिए बैंच, फुटपाथ, पार्किंग बनाई जाएगी। छाया के लिए पेड़ भी लगाए जाएंगे। सफाई की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
किसानों की सब्जी, फल आदि खराब न हों, इसके लिए कोल्ड स्टोर बनाने की योजना भी है। सीडीओ नंद किशोर कलाल ने बताया कि इसमें करीब दो करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। कहा कि जल्द ही इस पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
जिले के अन्य बाजार भी होंगे विकसित
पटवाई ग्रामीण हॉट बाजार बनाने के बाद जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के हाट बाजार को भी विकसित किया जाएगा। सीडीओ ने बताया कि जिले के सभी हाट बाजार का सर्वे पूरा कर लिया गया है। ये बाजार राष्ट्रीय स्तर के होंगे।