फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Patients suffering from fever will get treatment at primary health center

बुखार से ग्रसित मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मिलेगा उपचार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from fever will get treatment at primary health center
रामपुर। कोविड संक्रमण के दृष्टिगत जिले एवं पूरे प्रदेश में कोविड लक्षणों से ग्रसित रोगियों को चिन्हित करने के लिए घर-घर दस्तक अभियान चलाया जा चुका है। दस्तक़ अभियान में लक्षण युक्त रोगियों को चिन्हित करके उनके कोविड सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि जिन रोगियों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं, उन रोगियों को उस क्षेत्र की आरआरटी द्वारा मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही पॉजिटिव पाए गए मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों को भी चिन्हित कर उनकी कोविड जांच कराई जा रही है। जिन कोविड पॉजिटिव रोगियों द्वारा होम आईसोलेशन का विकल्प नहीं दिया गया है, उनको जिला चिकित्सालय स्थित एल-2 कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विभिन्न माध्यमों से प्राप्त ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार के बढ़ते मामलों का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से ग्रामीण क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रोगियों को इलाज के लिए आने पर ओपीडी सुविधा तथा मेडिसिन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। मानपुर ओझा, बेगमाबाद, नवाबगंज, केमरी, कोयला, पंजाब नगर, शहजादनगर, धमौरा, परम, भंवरका, बड़ा खास, बाग छोटे साहब, अजीतपुर, दोमहला, बरेली गेट, घेर मिया खान, काशीपुर, नगरिया आकिल, बढ़पुरा करणपुर, पटवाई, ढकिया, रम्पुरा, सैफनी, मसवासी, ढोकपुरी टांडा, मीरपुर, मिलक खानम, खेमपुर, पैगंबरपुर, दड़ियाल और पिपली नायक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर आईसीसीसी के नंबर 0595-2352498, 0595-2350298, 0595-2352113, 0595-2350404 पर कॉल करके सहायता ली जा सकती है। कोविड संक्रमित व्यक्ति यदि होम आईसोलेशन में रहने में असमर्थ है और वह अस्पताल में भर्ती होना चाहते हैं, तो ऐसी स्थिति में 108 एंबुलेंस से जौहर अस्पताल स्थित एल-01 प्लस कोविड हॉस्पिटल एवं जिला चिकित्सालय स्थित एल-02 कोविड केयर हॉस्पिटल में रोगी को भर्ती करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed