{"_id":"6a2daad1f57a45ba080f238a","slug":"patients-and-attendants-face-inconvenience-due-to-the-lack-of-a-vehicle-stand-at-the-chc-rampur-news-c-282-1-smbd1025-173242-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सीएचसी में वाहन स्टैंड न होने से मरीज व तीमारदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सीएचसी में वाहन स्टैंड न होने से मरीज व तीमारदार परेशान
विज्ञापन
बिलासपुर। सीएचसी में वाहन स्टैंड की व्यवस्था न होने से मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग अपने वाहन इमरजेंसी गेट, दवा वितरण खिड़की और मुख्य रास्ते के आसपास बेतरतीब खड़ा करने को मजबूर हैं।
इस कारण एंबुलेंस को भी अंदर आने-जाने में दिक्कत होती है और गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर से अंदर ले जाना मुश्किल हो जाता है। तीमारदारों के बीच वाहन खड़े करने को लेकर अक्सर विवाद भी हो जाता है। स्थानीय लोगों सुखविंद्र सिंह, प्रताप सिंह, फरीद खां और मोहन सिंह ने प्रशासन से शीघ्र व्यवस्था करने की मांग की है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. पदम सिंह ने बताया कि स्टैंड के लिए जगह चिह्नित कर प्रस्ताव बनाकर शीघ्र ही सीएमओ को भेजा जाएगा। संवाद