{"_id":"690128993d240b5a65013226","slug":"patchwork-claims-are-baseless-potholes-dot-the-road-from-rampur-to-shahabad-rampur-news-c-282-1-rmp1020-156672-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पैचवर्क का दावा हवा-हवाई, रामपुर से शाहबाद तक सड़क में गड्ढे ही गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पैचवर्क का दावा हवा-हवाई, रामपुर से शाहबाद तक सड़क में गड्ढे ही गड्ढे
Wed, 29 Oct 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
रामपुर-शाहबाद के जर्जर मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे। संवाद
पटवाई (रामपुर)। रामपुर से शाहबाद तक 35 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण का काम करने वाली कार्यदायी संस्था को ही सड़क के गड्ढे भरने का जिम्मा सौंपा गया है, लेकिन गड्ढे भरने का दावा हवा-हवाई है। रामपुर से शाहबाद तक करीब 35 किमी की दूरी में अभी भी 900 से ज्यादा गड्ढे हैं। सड़क में बने गड्ढों से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आए दिन बाइक सवार गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं।
शाहबाद से बाजपुर तक 200 करोड़ की लागत से सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। कार्यदायी संस्था को ही सड़क के गड्ढे भी भरने हैं। साथ ही धूल न उड़े इसके लिए नियमित छिड़काव भी करना है, लेकिन ठेका प्राप्त कंपनी ऐसा नहीं कर रही है। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रामपुर से शाहबाद सड़क पर प्रतिदिन पांच हजार से अधिक वाहन दौड़ते हैं। लोगों का आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण का काम कछुआ गति से हो रहा है। 35 किलोमीटर सड़क पर 900 से अधिक गड्ढे हैं। आरोप है कि लोनिवि गड्ढे भरने का काम नहीं कर रही है। इस कारण धूल से लोगों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। दो पहिया वाहन स्वामी सड़क पर गिरकर प्रतिदिन चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
200 से ज्यादा गांव की लाखों से अधिक आबादी रामपुर-शाहबाद मार्ग पर चलती है। मार्ग जर्जर होने के कारण शाहबाद के लोगों को एक घंटा और पटवाई के लोगों का 30 मिनट का समय बरबाद होता है। रात्रि में मार्ग के गड्ढे तक नजर नहीं आते हैं।