{"_id":"62fbcc75daf4087af5332f66","slug":"passport-officer-given-statement-in-two-birth-certificate-case-against-abdullah-azam-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में पासपोर्ट अधिकारी से हुई जिरह, 20 को अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में पासपोर्ट अधिकारी से हुई जिरह, 20 को अगली सुनवाई
Tue, 16 Aug 2022 10:27 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:27 PM IST
सार
अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने गंज थाने में साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें अब्दुल्ला आजम और उनके पिता एंव सपा नेता आजम खां के साथ ही पूर्व विधायक डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट में गवाही देने के लिए पहुंचे क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के बयान दर्ज हुए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की गई। उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने गंज थाने में साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें अब्दुल्ला आजम और उनके पिता एंव सपा नेता आजम खां के साथ ही पूर्व विधायक डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को इस मामले की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में गवाही के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मोहम्मद नसीम कोर्ट पहुंचे। उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। जिस पर बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी है। वादी के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि अब कोर्ट इस मामले में 20 अगस्त को सुनवाई करेगी।
विज्ञापन