फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Passenger dies after slipping while trying to board moving train

Rampur News: चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में पैर फिसलने से यात्री की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Passenger dies after slipping while trying to board moving train
रामपुर। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पानी लेने उतरे यात्री की ट्रेन चलने पर चढ़ते समय पैर फिसलने से गिरकर मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यात्री की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रामपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 9:07 पर लखनऊ की ओर से आई पद्मावत एक्सप्रेस रुकी। ट्रेन दिल्ली जा रही थी। इस दौरान एक यात्री ट्रेन से उतरा और पानी भरने के लिए रेलवे स्टेशन पर चला गया। इतने में सिग्नल होने पर ट्रेन चल दी। ट्रेन चलती देख यात्री दौड़ने लगा। जिस पर गार्ड ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन यात्री नहीं माना और कोच में पैर रखते ही उसका पैर फिसल गया।
विज्ञापन

यात्री ट्रेन के नीचे आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राजकीय रेलवे थाना प्रभारी सुभाष तोमर ने बताया कि युवक करीब 28 से 30 साल का था। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
रामपुर। मुरादाबाद-बरेली रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया है। सिविल लाइंस पुलिस को सूचना मिली की फोटो चुंगी के सामने मुरादाबाद-बरेली रेलवे लाइन पर एक शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने उसके शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद


----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed