फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Panwadiya flyover will be one-way for repair

Rampur News: मरम्मत के लिए वन-वे हाेगा पनवड़िया फ्लाईओवर

Mon, 06 Jan 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 06 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Panwadiya flyover will be one-way for repair
रामपुर। रोडवेज बस अड्डे के आगे बरेली हाईवे पर पनवड़िया फ्लाईओवर पर यातायात सोमवार से वन-वे हो रहा है। फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य होने जा रहा है। रविवार को डीपीएम ने इसकी नापजोख कर ली है। इस फ्लाईओवर पर गड्डों की समस्याओं के संबंध में अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद एनएचएआई इस पर मरम्मत कार्य शुरू कराने जा रहा है।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अब इस फ्लाईओवर की सड़क पर 50 एमएम की मोटी लेयर बिछाने जा रहा है। रविवार को डीपीएम अतुल कुमार बघेल ने फ्लाईओवर की नापजोख कर ली है। उनके मुताबिक, इस फ्लाईओवर की 1260 मीटर तक 50 एमएम की मोटी लेयर बिछाई जाएगी। इस सड़क को काेलतार से बनाया जाना है। फ्लाईओवर की मरम्मत के लिए लीगल इंफ्रा इंडिया लिमिटेड को ठेका हुआ है। फर्म के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार ने बताया कि पनवड़िया फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य में 1.50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मरम्मत होने के बाद पनवड़िया फ्लाईओवर से आवागमन काफी सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

वैसे पनवड़िया फ्लाईओवर आठ साल पहले बना था, जो वर्तमान में जर्जर हो चुका है। फ्लाईओवर पर खतरनाक गड्ढे हैं। हालांकि, फ्लाईओवर की मरम्मत एनएचएआई कराने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्टूबर में फ्लाईओवर पर हुआ था मरम्मत कार्य
अक्टूबर 2024 में पनवड़िया फ्लाईओवर पर सड़क धंस चुकी है, जिसको पहले एनएचएआई ने जीर्णोद्धार कराया था। लेकिन, यह कार्य ज्यादा दिन तक टिक नहीं सका और जर्जर हो गया है।

आज होगी बैरिकेडिंग
डीपीएम अतुल कुमार बघेल ने बताया कि सोमवार सुबह से पनवड़िया फ्लाईओवर पर बैरिकेडिंग कर दी जाएगी। हालांकि, भारी वाहन के गुजरने के लिए एक साइड खुली रहेगी, जबकि एक साइड पर काम चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed