{"_id":"66db4e07f01b457ea3048114","slug":"panpal-singh-was-not-murdered-by-electric-current-case-registered-rampur-news-c-282-1-rmp1006-129386-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: करंट से नहीं नेकपाल सिंह की हुई थी हत्या, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: करंट से नहीं नेकपाल सिंह की हुई थी हत्या, मुकदमा दर्ज
Sat, 07 Sep 2024 12:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 07 Sep 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
पटवाई (रामपुर)। थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर पड़ोसी के घर में डालने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 25 अगस्त को व्यक्ति नेकपाल की करंट से मौत दिखाकर मामले को दबाने का किया प्रयास किया गया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले की पोल खोल दी है।
पटवाई थाना क्षेत्र के पटरिया गांव निवासी सुनीता ने बताया कि उनके पति नेकपाल सिंह 25 अगस्त को उनसे खाना बनाकर रखने की बात कहकर बाहर चले गए। इस बीच महिला के जेठ जसवंत के मोबाइल पर गांव के ही रामबहादुर का फोन आया कि उसका नेकपाल सिंह पड़ोसी भूरा उर्फ राजेश के घर में करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गया है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए तो नेकपाल चारपाई पर पड़ा था। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर गए थे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण करंट से नहीं, बल्कि सिर की हड्डी टूटने से मौत होने की पुष्टि हुई। साथ ही नेकपाल की चप्पल भी आरोपी के घर में पड़ी मिली थी। जिस पर परिजनों ने हत्या होने की आशंका जताई। इसी आधार पर पुलिस ने रामबहादुर, आरती, राजीव और सुदामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, सभी आरोपी घर से फरार हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे क्या कारण रहा, ये आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पता चलेगा।