{"_id":"5769946f4f1c1bdf7db48588","slug":"pannu-becamepresident-of-bhaku","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू की कमान फिर पन्नू को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू की कमान फिर पन्नू को सौंपी
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राष्ट्रीय नेतृत्व ने गुरविंदर सिंह पन्नू को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की है। दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। साथ ही जिला कार्यकारिणी भी भंग कर दी गई। अब नए सिरे से जिला कार्यकारिणी का गठन होगा।
हरिद्वार में तीन दिन तक चले शिविर में राष्ट्रीय नेतृत्व ने गुरविंदर सिंह पन्नू को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की थी। वो तीन साल और इसी पद पर बने रहेंगे। दोबारा जिलाध्यक्ष बनने की खुशी में कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए और खुशी मनाई। पंचायत में साथ राशन वितरण में धांधली समेत कई समस्याएं भी उठाईं गईं। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग खुद को पदाधिकारी लिख रहे थे। ऐसे लोग किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराने के बजाए निजी कार्य के लिए अधिकारियों पर अनुचित दबाव बना रहे थे। लेकिन, अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी। उसमें सक्रिय और ईमानदार कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। डा. सुनील मौैर्य, जगदीश सिंह, अब्दुल हसन पाशा, अब्दुल गफूर, हाजी सलीम अहमद, फूल सिंह, लखविंदर सिंह, महेंद्र सिंह, गुलजार सिंह, नन्हे लाल, मक्खन लाल, रामबहादुर, हरचंद्र सिंह, पूरन लाल,बलविंदर सिंह, उमेश पटेल, बनवारी लाल, मोहम्मद उस्मान, बाल किशोर पांडे, मेहंदी हसन, मोहम्मद रफीक, हाजी अनवार आदि मौजूद रहे।