फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Pankaj Udhas made Rampur residents sad too

Rampur News: रामपुरवासियों को भी उदास कर गए पंकज उधास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Pankaj Udhas made Rampur residents sad too
रामपुर। मशहूर गजल गायक पंकज उधास का रामपुर से काफी गहरा नाता रहा। वे चार बार रामपुर और अपने गजलों से यहां के लोगों के दिल पर छा गए। वे आखिरी बार 2021 में रामपुर नुमाइश मैदान में आयोजित हुनर हाट में कार्यक्रम आए तो लोगों की भीड़ के आगे मैदान छोटा पड़ गया था। लोग उन्हें देखने के लिए बेताब थे। उनके निधन की खबर सुनकर प्रशंसक दुखी हो गए।मशहूर गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। पंकज उधास के रामपुर में भी हजारों प्रशंसक हैं। उनकी यादें रामपुर से जुड़ी हुई हैं। वे आखिरी बार 20 अक्तूबर 2021 को रामपुर आए थे। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की ओर से रामपुर के नुमाइश मैदान में आयोजित हुनर हाट कार्यक्रम में उन्होंने प्रस्तुति दी थी। हुनर हाट के इस कार्यक्रम में पंकज उधास के साथ ही मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

पंकज उधास की गजलों को सुनने के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ी थी। भीड़ के आगे व्यवस्था बनाने में पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के पसीने छूट गए थे। उस वक्त मैदान छोटा पड़ गया था। इस कार्यक्रम में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी मौजूद रहे थे। इससे पहले भी पंकज उधार रामपुर में तीन बार आए थे। उनकी मशहूर गजल चिठ्ठी आई है... सुनकर लोग अपनी कुर्सियों से खड़े होकर वाहवाह करने लगे थे। इसके अलावा हुई महंगी शराब थोड़ी थोड़ी पिया करो... जैसी गजलों ने भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया था।
विज्ञापन

रामपुर में आखिरी बार कार्यक्रम करने पहुंचे मशहूर गजल गायक पंकज उधास शहर के एक होटल में रुके थे तो तमाम लोग यहां पहुंच गए थे। यहां उनसे मिलने वालों की भीड़ लगी थी। इसके अलावा सियासी व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी मुलाकात की। पंकज आम लोगों से भी बड़ी आसानी से मिलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------------

अभिनेता रजा मुराद ने भी जताया शोक
मशहूर फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने पंकज उधास को श्रद्धांजलि देते हुए दुख जताया। उन्हाेंने कहा है कि पंकज उधास करोड़ों दिलों पर राज किया करते थे। उन्होंने लंबा संघर्ष किया था। पहले उनकी पहचान मनहर उधास के भाई के रूप में थी, लेकिन बाद में मनहर उधास पंकज उधास के भाई के रूप में पहचाने जाने लगे। कहा कि पंकज की आवाज का जादू भारत में ही नहीं दुनिया भर में कायम रहा। उनके निधन से संगीत जगत को भारी नुकसान हुआ है। भउनकी आवाज हमेशा लोगों की यादों में गूंजती रहेगी।

--------------------------------------------------------
प्रशंसकों के दिलों में जिंदा रहेंगे पंकज : नकवी
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गजल गायक पंकज उधास के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि पंकज उधास का जाना संगीत जगत के लिए अपूर्णनीय क्षति है। वह एक व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। वह अपने प्रशंसकों को उदास कर चले गए। वह खुद भी उनके बड़े फैन रह चुके हैं। वह प्रशंसकों की यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed