फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Panchayat elections: Rampur divided into 21 zones and 146 sectors

पंचायत चुनाव : 21 जोन एवं 146 सेक्टर में बंटा रामपुर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Rampur divided into 21 zones and 146 sectors
रामपुर। पंचायत चुनाव के लिए रामपुर को 21 जोन एवं 146 सेक्टर में बांट दिया गया है। बूथों के साथ ही जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। छह सीओ, 36 इंस्पेक्टर एवं 480 उपनिरीक्षक जगह-जगह तैनात रहेंगे। वहीं, चुनाव के दौरान सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमण पर रहेंगे और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करेंगे। इस दौरान कहीं मतदान में किसी भी तरह की दिक्कत आती है तो उसे भी तत्काल दूर कराया जाएगा। साथ ही शांतिभंग करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए रामपुर पुलिस और प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली है। सुरक्षा एवं शांति की दृष्टि से रामपुर जिले को 21 जोन एवं 146 सेक्टरों में बांटा गया है। गुरुवार को सुबह से लेकर शाम तक और बूथों से लेकर स्ट्रांग रूम तक पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर रामपुर पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए पुलिस उपाधीक्षक छह, निरीक्षक 36, उपनिरीक्षक 480, मुख्य आरक्षी 279, आरक्षी 2868, होमगार्ड 2785, रिक्रूट आरक्षी-345, ग्राम चैकीदार-929, पीआरडी 115 तथा दो कम्पनी एवं एक प्लाटून पीएसी बल का व्यवस्थापन किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं शांतिभंग का प्रयास किया गया तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed