फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Panchayat elections: On the last day of campaigning, the candidates put in full force

पंचायत चुनाव : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: On the last day of campaigning, the candidates put in full force
रामपुर। चुनाव प्रचार का सिलसिला मंगलवार शाम को छह बजे से थम गया है। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में प्रचार वाहन घूमना बंद हो गए है। लिहाजा, मंगलवार को प्रत्याशियों ने अपने अपने क्षेत्रों में जमकर प्रचार किया और मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्रचार बंद होने के साथ ही अब प्रत्याशियों ने मतदान को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुर में 15 अप्रैल को मतदान होगा। लिहाजा, प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगा दिया है। जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी हर रोज दर्जनों गांवों का भ्रमण करते हैं और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हैं, तो ग्राम प्रधान पद और ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी गांव में भ्रमण कर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटें हैं। मंगलवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। लिहाजा, शाम छह बजे के बाद प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार बंद हो गया। वहीं, प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक दी। अधिक से अधिक गांवों के दौरे कर मतदाताओं से वोट डालने का अनुरोध किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि शाम छह बजे के बाद चुनाव प्रचार पूरी तरह से बंद हो गया है। यदि कोई प्रचार करते हुए मिला, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed