फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   panchayat election

पंचायत चुनाव : मतगणना के लिए बनाए गए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
panchayat election
रामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने विकासखंड के अनुरूप जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित कर दिए हैं। इसके अलावा एक-एक सहायक जोनल मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं। ये मजिस्ट्रेट प्रशासनिक और कानून व्यवस्था स्थापित करने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

रामपुर में पहले चरण में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके हैं। यहां 15 अप्रैल को मतदान हुआ था, जबकि तीन बूथों पर 21 अप्रैल को पुनर्मतदान हुआ था। मतदान के बाद दो मई को मतगणना होगी। इसके तहत सैदनगर और चमरौआ विकास खंड की मतगणना रामपुर मंडी समिति में होगी, जबकि स्वार विकास खंड की मतगणना सेंटफ्रांसिस स्कूल में होगी। शाहबाद, मिलक एवं बिलासपुर विकास खंड क्षेत्र की मतगणना संबंधित मंडी समिति में होगी। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने जोनल मजिस्ट्रेट, सहायक जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। हर विकास खंड क्षेत्र में चार सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। सैदनगर के जोनल मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी टांडा, जबकि चमरौआ विकासखंड के जोनल मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी सदर को बनाया गया। इसके अलावा संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में संबंधित विकास खंड के खंड विकास अधिकारी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed