फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   PAN card and passport case: Abdullah Azam's aunt gave testimony, Azam Khan appeared through video conferencing

पैन कार्ड और पासपोर्ट केस: अब्दुल्ला आजम की मौसी ने दी गवाही, आजम खां जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुए पेश

Mon, 02 Jun 2025 08:50 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 08:50 PM IST
सार

सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड और पासपोर्ट मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। बचाव पक्ष ने अब्दुल्ला की मौसी तनवीर फात्मा ने गवाही दी। अगली सुनवाई छह जून को होगी। 

विज्ञापन
PAN card and passport case: Abdullah Azam's aunt gave testimony, Azam Khan appeared through video conferencing
कोर्ट में पेश होने के जाते अब्दुल्ला आजम - फोटो : संवाद

विस्तार

सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। बचाव पक्ष की ओर से अब्दुल्ला की मौसी को गवाही के लिए कोर्ट में पेश किया गया। उनकी गवाही पूरी हो गई। कोर्ट ने एक गवाह को डिस्चार्ज कर दिया। अब इस मामले की सुनवाई छह जून को होगी।

विज्ञापन


आजम खां सीतापुर जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश हुए। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो पैन कार्ड और पासपोर्ट रखने का मामला शहर विधायक आकाश सक्सेना ने वर्ष 2019 में सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया था। इसमें सपा नेता आजम खां भी आरोपी हैं।
विज्ञापन


यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है।  इस केस में सोमवार को सुनवाई हुई। बचाव पक्ष की ओर से सपा नेता आजम खां की साली और अब्दुल्ला आजम की हरदोई निवासी मौसी तनवीर फात्मा कोर्ट में पेश हुईं, जहां पर उन्होंने गवाही दी। भाजपा विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि सोमवार को चार गवाह आने थे लेकिन एक ही आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे कोर्ट ने डिस्चार्ज कर दिया। अब इस मामले की सुनवाई छह जून को होगी। अब्दुल्ला आजम कोर्ट में रहे और सपा नेता आजम खां वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। दूसरी तरफ आप नेता फैसल लाला को धमकाने के मामले में भी कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान स्थगन पत्र दिया गया। इसकी सुनवाई दस जून को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed