फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Painful end of love marriage within two and a half months, woman burnt to death

Rampur News: ढाई माह में ही प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, महिला की जलाकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:23 AM IST
विज्ञापन
Painful end of love marriage within two and a half months, woman burnt to death
रामपुर। शाहबाद के करेथी का मझरा गांव में ढाई माह पहले हुए प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हो गया। पिता ने आरोप लगाया कि शनिवार रात बेटी के ससुराल वालों ने उसकी जलाकर हत्या कर दी और रविवार सुबह अंतिम संस्कार कर फरार हो गए। पुलिस ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संभल के थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव रहौली निवासी व्यक्ति ने अपनी 21 वर्षीय बेटी की शादी शाहबाद के करेथी का मझरा निवासी युवक से 10 जनवरी 2024 को हिंदू रीति-रिवाज से की थी। दोनों का प्रेम विवाह था। मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था, लेकिन बेटी के ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। अब दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित भी कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बेटी के ससुराल वालों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने बताया कि रविवार सुबह बेटी की ससुराल से एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि ससुराल वालों ने तुम्हारी बेटी को जलाकर मार डाला है और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। इसके बाद सभी ससुराल वाले घर से भाग गए। घटना की सूचना पर मृतका के मायके वालों के साथ सीओ अतुल कुमार पांडेय मौके का मुआयना करने पहुंचे। इससे पहले घटना स्थल पर रामपुर से डॉग स्क्वाड की टीम ने भी पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने श्मशान घाट से जले हुए शव से हड्डियां और राख एकत्रित की। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

आइसक्रीम बेचता था आरोपी पति
मृतका के मायके वालों ने बताया कि संजीव आइसक्रीम बेचने उसके गांव आता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से शादी हो गई थी। बाद में मृतका के ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी थी।
----------------------------------
दहेज हत्या में पति समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतका के ससुराल वाले फरार हैं। फोरेंसिक टीम ने गांव के श्मशान से शव कुछ अवशेषों को लेकर जांच के लिए लैब भेजा है। जांच की जा रही है और ससुरालियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। - अतुल पांडेय, सीओ, शाहबाद

------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed