फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Paddy procurement operations began at the Bilaspur mandi on the third day.

Rampur News: तीसरे दिन बिलासपुर मंडी में खुला धान खरीद का खाता

Thu, 15 Oct 2026 03:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 15 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement operations began at the Bilaspur mandi on the third day.
रामपुर। धान खरीद शुरू होने के तीसरे दिन बिलासपुर मंडी में सरकारी खरीद का खाता खुला। ग्राम खंडिया निवासी किसान सुरेंद्र कुमार करीब 80 क्विंटल धान लेकर सरकारी क्रय केंद्र पहुंचे। बुधवार को धान की तौल के साथ सरकारी खरीद की शुरुआत हुई। एडीएम (राजस्व) ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी के साथ मंडी के सभी 17 क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व आनंद कुमार ने केंद्र प्रभारियों को नियमानुसार धान की तौल सुनिश्चित करने और किसानों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित एसडीएम को फोन कर किसानों के पंजीकरण का सत्यापन जल्द कराने को भी कहा। सरकारी केंद्र पर धान लेकर पहुंचे किसान सुरेंद्र कुमार का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जिले में धान खरीद के लिए अब तक 146 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 129 केंद्र पहले से संचालित हैं, जबकि 17 नए केंद्रों को मंजूरी दी गई है। प्रशासन का जोर किसानों को केंद्रों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने और खरीद प्रक्रिया को सुचारु रखने पर है। जनपद में इस बार 1.26 लाख हेक्टेयर में धान की फसल है। धान बेचने के लिए अब तक 1350 किसान पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में धान खरीद के लिए कुल 146 क्रय केंद्र अनुमोदित किए गए हैं। इनमें 129 केंद्र संचालित हैं, जबकि 17 नए केंद्रों को मंजूरी मिली है। बिलासपुर मंडी में तीसरे दिन किसान का धान तौल के लिए पहुंचा। सभी केंद्र प्रभारियों को नियमानुसार खरीद करने और किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए गए हैं। -प्रिंस चौधरी, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed