फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Overloaded e-rickshaw overturns, accident averted due to truck driver's presence of mind

Rampur News: ओवरलोड ई-रिक्शा पलटा, ट्रक चालक की सूझबूझ से टला हादसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Overloaded e-rickshaw overturns, accident averted due to truck driver's presence of mind
स्वार। नगर के रामपुर मार्ग पर सोमवार दोपहर एक ओवरलोड ई-रिक्शा पलट गया। हादसे के दौरान पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दिए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान कुछ समय के लिए आवागमन भी अवरुद्ध रहा। नगर में एक ई-रिक्शा चालक उर्वरक के बोरे लादकर रामपुर मार्ग पर पहुंचा ही था कि अधिक भार होने के कारण रिक्शा अचानक असंतुलित होकर पलट गया। इसी दौरान रामपुर की ओर से एक ट्रक आ रहा था। स्थिति को भांपते हुए ट्रक चालक ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे रिक्शा चालक बाल-बाल बच गया। हालांकि यह दृष्य देखकर राहगीरों की भी सांसें भी अटक गईं। हादसे के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। बाद में राहगीरों की मदद से ई-रिक्शा को सीधा कर मार्ग को सुचारू कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed