{"_id":"67aa5a6416abd094f8035401","slug":"outrage-among-lawyers-against-the-decision-to-break-the-chamber-rampur-news-c-282-1-rmp1007-139413-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चेंबर तोड़ने के फैसले के खिलाफ वकीलों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चेंबर तोड़ने के फैसले के खिलाफ वकीलों में आक्रोश
Tue, 11 Feb 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में चेंबर तोड़ने के फैसले के खिलाफ धरने पर बैठे अधिवक्ता।
- फोटो : रामपुर
रामपुर। चेंबर तोड़े जाने के फैसले के विरोध में सोमवार को जिलेभर के वकीलों ने न्यायिक कार्यों से विरत रहकर रामपुर बार का समर्थन किया। जिला जज धरनास्थल पर पहुंचे और वकीलों की समस्याएं सुनकर आश्वासन दिया है। वकीलों ने मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन जिला जज के साथ ही डीएम को भी सौंपा है। देर शाम बार काउंसिल के आह्वान पर बार एसोसिएशन ने 15 फरवरी तक धरना स्थगित कर दिया।
न्याय विभाग की ओर से वकीलों के चेंबर तोड़कर 12 कक्षीय कोर्ट भवन बनाए जाने के फैसले के विरोध में वकील आठ फरवरी से जजी परिसर में बेमियादी धरने पर बैठे हैं। सोमवार को जिलेभर के वकीलों ने न्यायिक कार्यों से विरत रहकर रामपुर बार का समर्थन किया। इस दौरान रजिस्ट्री का काम भी ठप रहा। धरने पर बैठे वकीलों ने चेतावनी दी कि चेंबरों को किसी भी कीमत पर तोड़ने नहीं दिया जाएगा।
जिला जज एसपी त्रिपाठी एवं न्यायिक अफसर डाॅ. विजय कुमार धरनास्थल पर पहुंचे और वकीलों की समस्याएं सुनकर आश्वासन दिया कि वकीलों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। चेंबर को लेकर वकीलों ने मुख्य न्यायमूर्ति को संबोधित ज्ञापन जिला जज को दिया। इस बाद वकील नारेबाजी करते हुए डीएम दफ्तर पहुंचे और डीएम जोगिंदर सिंह को ज्ञापन दिया। डीएम ने वकीलों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू ने बताया कि देर शाम बार काउंसिल के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ का पत्र आया, जिसमें कहा कि बार काउंसिल ने एक कमेटी का गठन किया है जो वकीलों की समस्याएं सुनेगी और रामपुर पहुंचकर मामले की जांच करेगी। बताया कि चेयरमैन के आश्वासन पर 15 फरवरी तक धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सिराज अहमद खां, महासचिव दिनेश चंद्र चौरसिया, करनैल सिंह, ठाकुर कौशलेंद्र सिंह, असलम खां, कमलापति सेठ, ठाकुर पृथ्वी भान सिंह, जोगराज सिंह, रियासत अली, संजीव यादव, जाहिद अली, रईस अहमद,पंकज जैन के साथ ही बार काउंसिल की सदस्य पद की प्रत्याशी हरजीत अरोड़ा मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -
जांच को बार काउंसिल ने गठित की कमेटी
बार काउंसिल ने इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए जांच कमेटी गठित की है। यह कमेटी रामपुर आकर वकीलों के चेंबर से संबंधित समस्याओं को सुनेगी। इस कमेटी में पूर्व चेयरमैन इमरान मामूद खां, अजय कुमार शुक्ला, श्रीष मेल्होत्रा समेत पांच सदस्यों को शामिल किया गया है। यह कमेटी 15 फरवरी को रामपुर आएगी और यहां जांच करेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
किसानों और व्यापारियों ने दिया समर्थन
वकीलों के धरने भारतीय किसान यूनियन टिकैत और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने भी समर्थन दिया है और धरना स्थल पर पहुंचे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
स्वार में भी गरजे वकील, किया प्रदर्शन
स्वार। रामपुर में वकीलों के चेंबर तोड़े जाने के आदेश का स्वार के वकीलों ने भी विरोध शुरु कर दिया है। उन्होंने रामपुर के वकीलों के समर्थन में सोमवार को न्यायिक कार्य बंद रखा और कहा कि जब तक चेंबरों के सुरक्षित रहने का ठोस आश्वासन नहीं मिलता तब तक स्वार के वकील रामपुर के साथियों के साथ आवाज उठाते रहेंगे।
सोमवार को बार एसोसिएशन और सीनियर बार एसोसिएशन ने अलग-अलग बैठकें कर समर्थन की घोषणा की और एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की घोषणा करदी। हड़ताल के कारण वादकारियों को परेशानी हुई। वह मुकदमों की पैरवी करने के लिए तहसील पहुंचे तो हड़ताल का पता चला। उनका समय और पैसा दोनों खराब हुआ। इस बीच बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गोस्वामी और सीनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू ने कहा है कि रामपुर के वकीलों की मांग मान ली जाना चाहिए अन्यथा उनके समर्थन में जिले भर के वकील धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --