फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Out of school children will get admission in schools according to age

आउट ऑफ स्कूल बच्चों को उम्र के हिसाब से स्कूलों में मिलेगा प्रवेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Out of school children will get admission in schools according to age
आउट ऑफ स्कूूल बच्चों को उम्र के हिसाब से स्कूलों में मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

क्रासर
बच्चों को दोबारा स्कूल लाने के लिए चलेगा शारदा अभियान
संवाद न्यूूज एजेंसी
रामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सात से 14 वर्ष के आउट ऑफ स्कूल बच्चों को दोबारा स्कूलों में दाखिला कराया जाएगा। बच्चों को स्कूलों में लाने के लिए शारदा कार्यक्रम चलाया जाएगा। जा रहा है। योजना के तहत आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित कर ऐसे बच्चों को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में उनकी उम्र के हिसाब से कक्षा में दाखिला मिलेगा।
शासन की ओर से जिलेभर में आउट आफ स्कूल व ड्राप आउट बच्चों को दोबारा स्कूल लाने के लिए मुहिम शुरू की है। बेसिक शिक्षा विभाग प्रत्येक गांव में ऐसे बच्चों को चिह्नित करेगा जिन्होंने किसी वजह से स्कूल छोड़ दिया है। ऐसे बच्चों को चिह्नित कर उन्हें विशेष प्रशिक्षण देकर उनकी उम्र के हिसाब से कक्षा में शामिल करने में मिलेगी मदद प्रवेश दिलाएगा। बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए स्कूलों में नोडल शिक्षक तैनात किए जाएंगे। जिससे स्कूल से छूटे हुए बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ा जा सकेगा। बच्चों के शैक्षणिक स्तर का मूल्यांकन करने के बाद आयु के हिसाब से पढ़ाई कराने के लिए विशेष प्रशिक्षण उसी विद्यालय परिसर में दिया जाएगा, जहां बच्चा नामांकित किया गया है। विशेष प्रशिक्षण के दौरान कक्षा के अन्य बच्चों के साथ शैक्षणिक व भावनात्मक रूप से जुड़ने योग्य बनाने के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

.....
ऐसे बच्चों को निशुल्क मिलेगी शिक्षण सामग्री
आउट ऑफ स्कूल बच्चों को दाखिले के बाद उच्च गुणवत्ता की शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों को पेंसिल, रबर, कटर, कापियां, कलर आदि विद्यालय प्रबंध समिति खरीद कर देगी। अगर बच्चों को घटिया सामग्री मिली तो विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव व सदस्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
बयान
जिलेभर में आउट आफ स्कूल बच्चों के चिंह्ति कर उनका आयु के हिसाब से कक्षा में प्रवेश करने के निर्देश सभी खंड शिक्षाधिकारियों को दिए गए हैं। सबको शिक्षित कर बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा।
कल्पना सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
.....
राधेश्याम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed