फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Order of inquiry against Deputy Collector

डिप्टी कलक्टर के खिलाफ जांच के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Order of inquiry against Deputy Collector
रामपुर। आरटीआई कार्यकर्ता दानिश खां की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में जनपद में तैनात एक डिप्टी कलक्टर के खिलाफ जांच के आदेश दए हैं। इसके बाद इस संबंध में आख्या ई-मेल के जरिये मुख्य निर्वाचन अधिकारी देहरादून को भेजी गई है।
विज्ञापन

मॉडल कॉलोनी शान मैरिज हॉल निवासी दानिश खां ने उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद में तैनात एक डिप्टी कलक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने उत्तराखंड सरकार पर गलत तरीके से डिप्टी कलक्टर की तैनाती करने व आरक्षण का दो-दो बार लाभ लेने देने का भी आरोप लगाया है। जनवरी माह में मुख्य चुनाव आयुक्त, निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से इस संबंध में शिकायत की गई थी। आयोग ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस जांच की आख्या मुख्य निर्वाचन अधिकारी देहरादून को भेजी गई है।
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता दानिश खां ने बताया कि डिप्टी कलक्टर की तैनाती कोर्ट के आदेश के विरुद्ध है। उन्होंने इस संबंध में चुनाव आयोग में शिकायत की थी, जिसके बाद आयोग 31 जनवरी को रिटर्निंग आफिसर खटीमा को उक्त संबंध में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद चार फरवरी को उनकी आख्या कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी ऊधमसिंह नगर को प्राप्त हुई, जिसके बाद ये रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड देहरादून को ई-मेल से भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed