फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   order of departmental action against inspetor vijendra

इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:36 AM IST
सार

शाहबाद कोतवाली में तैनात रहे इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह के खिलाफ डीआईजी शलभ माथुर ने विभागीय कार्रवाई के निर्देश एसपी को दिए हैं। इस प्रकरण में त्वरित कार्रवाई नहीं किए जाने की वजह से हिन्दु संगठनों ने कई बार थाने का धेराब किया। प्रारंभिक जांच में कार्य में लापरवाही बरतने का दोषी पाए जाने पर डीआईजी ने एसपी को बिजेंद्र सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
order of departmental action against inspetor vijendra

विस्तार

रामपुर। शाहबाद कोतवाली में तैनात रहे इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह के खिलाफ डीआईजी शलभ माथुर ने विभागीय कार्रवाई के निर्देश एसपी को दिए हैं। बिजेंद्र सिंह फिलहाल लाइन हाजिर हैं।
विज्ञापन

डीआईजी की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि शाहबाद कोतवाली में बदायूं के आरोपी के खिलाफ एक किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस प्रकरण में त्वरित कार्रवाई नहीं किए जाने की वजह से हिन्दु संगठनों ने कई बार थाने का धेराब किया। जिसके कारण कस्बा शाहबाद व आस पस के क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और पुलिस पर आम जनता के विश्वास में कमी आई। कहा गया है कि कोतवाली का प्रभारी होने के बाद भी बिजेंद्र सिंह ने अपने
विज्ञापन

कर्तव्यों का सही से निर्वहन नही किया। डीआईजी ने इस मामले की जांच कराए जाने और बिजेंद्र सिंह को लाइन हाजिर करने का आदेश दिया था। जिसके बाद उनको लाइन भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में कार्य में लापरवाही बरतने का दोषी पाए जाने पर डीआईजी ने एसपी को बिजेंद्र सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed