{"_id":"69b30e21561129b828081428","slug":"opposition-to-the-team-that-arrived-to-remove-encroachment-in-front-of-the-tehsil-rampur-news-c-282-1-rmp1016-166190-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तहसील के सामने अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तहसील के सामने अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध
Fri, 13 Mar 2026 12:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। तहसील परिसर के सामने स्थित तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। तहसीलदार अमित सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, जिसका एक महिला ने जमकर विरोध किया।
प्रशासन ने पहले तालाब का सीमांकन कराया था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान महिला संजू यादव ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया और कहा कि यह मामला तहसीलदार कोर्ट में विचाराधीन है, फिर भी एकतरफा कार्रवाई की जा रही है।
करीब दो घंटे तक चले हंगामे और विरोध के बीच पुलिस बल की मौजूदगी में टीम ने अतिक्रमण किए गए हिस्से की दीवार और चबूतरे को तोड़ दिया। इस दौरान मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शिकायत और सीमांकन के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।