{"_id":"6ace94107f9e74fa4c03ed0b","slug":"opposition-to-opening-a-paddy-procurement-center-on-the-vegetable-market-platform-rampur-news-c-282-1-rmp1004-182402-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सब्जी मंडी के चबूतरे पर धान खरीद केंद्र खोलने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सब्जी मंडी के चबूतरे पर धान खरीद केंद्र खोलने का विरोध
Wed, 14 Oct 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। नवीन मंडी स्थल डूंगरपुर में सब्जी मंडी के नीलामी चबूतरे पर धान खरीद केंद्र खोले जाने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने नगर मजिस्ट्रेट सालिक राम को ज्ञापन सौंपकर धान खरीद केंद्र को अनाज मंडी के नीलामी चबूतरे पर स्थापित कराने की मांग की।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुड़े कारोबारियों ने ज्ञापन में कहा कि सब्जी मंडी के नीलामी चबूतरे पर धान खरीद केंद्र खोले जाने से आढ़ती व्यापारियों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इससे सब्जी मंडी में व्यापारियों का कारोबार प्रभावित होने के साथ ही किसानों को भी दिक्कतें उठानी पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि धान खरीद केंद्र अनाज मंडी के नीलामी चबूतरे पर स्थापित किया जाना चाहिए, ताकि सब्जी मंडी में कारोबार करने वाले आढ़तियों और किसानों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
व्यापारियों ने मांग की कि सब्जी मंडी के नीलामी चबूतरे पर धान खरीद केंद्र खोलने के निर्णय पर पुनर्विचार कर इसे अनाज मंडी में स्थापित कराया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारियों और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, नगर अध्यक्ष महफूज हुसैन, परवेज खान, नसीर लाला, संदीप शर्मा, गोपाल शर्मा, राजू सुमन, मेहताब मियां, शाहिद खुसरो, शबाब खान, राशिद खान, विष्णु रस्तोगी, अलीम खान, शहादत अंसारी और नजाकत अली रायन समेत अन्य व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।