फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Operator who went to play DJ dies due to electrocution

डीजे बजाने गए संचालक की करंट की चपेट में आने से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Operator who went to play DJ dies due to electrocution
डीजे बजाने गए संचालक की करंट की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन

शाहबाद (रामपुर)। वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे बजाने गए संचालक की तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इस अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर परिजन चीखते चिल्लाते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। उधर सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव मधुकर निवासी गिरिराज (27) पड़ोसी गांव परौता में एक वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे बजाने के लिए गया हुआ था। सोमवार देर रात को डीजे बजाने की तैयारी कर रहे थे। डीजे बजाने के लिए संचालक ने जैसे तार जोड़े। वैसे ही खुले तार में करंट दौड़ रहा था। करंट ने संचालक को अपनी चपेट में ले लिया। वैवाहिक कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, लेकिन घटनास्थल पर ही डीजे संचालक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजन चीखते चिल्लाते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। उधर ढकिया चौकी इंचार्ज अजय सिंह भी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया था। पोस्टमार्टम के लिए शव को रामपुर भेज दिया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed