फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   opening of ten-day skill hat in Rampur

रामपुर में दस दिवसीय हुनर हाट का रंगारंग आगाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
opening of ten-day skill hat in Rampur
रामपुर। दस दिवसीय हुनर हाट का रंगारंग आगाज शुक्रवार की सुबह 11 बजे नुमाइश ग्राउंड में हुआ। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर से वर्चुअली हुनर हाट का शुभारंभ किया। इस एतिहासिक पल के गवाह बने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, जलशक्ति मंत्री बलदेव सिंह औलख, खादी और ग्रामोद्योग आयोग के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव पीके दास सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति।
विज्ञापन

हुनर हाट के आगाज के मौके पर आगंतुकों का स्वागत दिल्ली से आए शहनाई वादकों और राजस्थान के कलाकारों ने किया। इस मौके पर गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा करने के लिए एमएसएमई मंत्रालय, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग मिल कर काम करेंगे। हुनर हाट के उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय मंच मुहैया कराने में एमएसएमई मंत्रालय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के साथ मिलकर काम करेगा। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हुनर हाट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल के आह्वान को साकार करने के साथ ही स्वदेशी मिशन’ को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि रामपुर में आयोजित हो रहे हुनर हाट में देश के कोने-कोने के स्वदेशी दुर्लभ उत्पाद और देश के हर हिस्से से लजीज पकवान उपलब्ध हैं। इसके अलावा देश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा हर रोज प्रस्तुत किए जाने वाले पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम यहां आने वाले लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण होंगे।
विज्ञापन

नकवी ने कहा कि रामपुर के हुनर हाट में 27 राज्यों के हुनर के उस्ताद कारीगर अपने साथ लकड़ी, ब्रास, बांस, शीशे, कपड़े, कागज, मिट्टी आदि के शानदार उत्पाद लेकर आए हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि हुनर हाट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल के सपने को साकार कर रहा है। देश भर में आयोजित होने वाले हुनर हाट सही मायनों में दस्तकारों, कारीगरों को मार्केट मुहैया करा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा भी एक जिला-एक उत्पाद के मिशन को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है तथा जनपद के प्रमुख उत्पादों को बड़े स्तर पर पहचान दिलाई जा रही है ताकि उन उत्पादों से जुड़े हुनरमंद लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इस मौके पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, विधायक मिलक शाहबाद राजबाला, डीएम आन्जनेय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम, मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर प्रसंस्करण की यूनिट स्थापित होगी
रामपुर। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने एलान किया है कि जिले में स्फूर्ति योजना के अंतर्गत खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा 5.5 करोड़ रुपये की लागत वाली हनी (शहद) प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की जाएगी। जिसके अंतर्गत मधुमक्खी पालकों को नई तकनीक से जोड़ा जाएगा तथा शहद की प्रोसेसिंग एवं मार्केटिंग की दिशा मे भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed