फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Only two days left, not a single nomination yet

Rampur News: सिर्फ दो दिन बाकी, अब तक एक भी नामांकन नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Only two days left, not a single nomination yet
रामपुर। लोकसभा चुनाव के लिए 20 मार्च से नामांकन शुरू हो गया था, लेकिन तीन दिन में किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। शनिवार को अवकाश रहा। रविवार को भी नामांकन नहीं होगा और सोमवार को होली का अवकाश रहेगा। अब सिर्फ 26 और 27 मार्च को नामांकन होगा। अब तक तीन दिन में 22 लोगों ने 23 नामांकन पत्र लिए हैं, लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। लोकसभा चुनाव के लिए रामपुर में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव की घोषणा से पहले ही सांसद घनश्याम सिंह लोधी को प्रत्याशी घोषित कर दिया था, लेकिन बसपा ने शनिवार को जीशान खां को प्रत्याशी घोषित किया। सपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में चल रहे नामांकन में शुक्रवार तक किसी ने भी अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने नामांकन के आखिरी दिन नामांकन करने की घोषणा की है। वहीं सपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। शनिवार को अवकाश होने की वजह से नामांकन नहीं हुआ। रविवार और सोमवार को भी अवकाश रहेगा। अब नामांकन के लिए 26 व 27 मार्च का ही दिन बचा है। इन दो दिनों में ही सभी प्रत्याशी नामांकन करेंगे। ऐसे में कलक्ट्रेट पर काफी भीड़ उमड़ने की संभावना है।
विज्ञापन


------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा ने अभी भी घोषित नहीं किया प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव में सपा का कांग्रेस से गठबंधन है और रामपुर सीट सपा के खाते में गई है। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को भी पार्टी का प्रत्याशी घोषित नहीं किया । शनिवार को दिनभर लोगों की निगाह सपा व बसपा प्रत्याशी की घोषणा पर टिकी रही। शाम होते ही बसपा ने तो पत्ते खोल दिए तो अब लोगों की निगाह सपा गठबंधन के प्रत्याशी पर टिक गई है। सपा की ओर से पार्टी मुखिया अखिलेश यादव का नाम चर्चा में आने के बाद रामपुर की सियासत में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed