{"_id":"5b5229254f1c1b3a748b5dfb","slug":"only-clouds-seen-no-rain-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बरसे ही लौट गए घनघोर बदरा, गर्मी-उमस से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बरसे ही लौट गए घनघोर बदरा, गर्मी-उमस से परेशान
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में मौसम हुआ सुहाना। - अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार को आसमान में घनघोर बादल छाए लेकिन, बरसे नहीं। दो बार घने बादल आसमान में आए और बिना बरसे गायब हो गए। जिससे लोगों को निराशा हाथ लगी। वहीं उमस और गर्मी के प्रकोप ने लोगों को बेहाल रखा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस लोगों को बेहाल किए हुए है। आर्द्रता औसतन 70 से 90 फीसदी के बीच रह रही है। वहीं तापमान में भी 34-35 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। तापमान से अधिक धूप की तेजी परेशानी का सबब बनी हुई है। उमस के बीच तेज धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही है। भीषण गर्मी से राहत के लिए लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
जिला सूखे की कगार पर है और अन्नदाता आसमान पर टकटकी लगाए हुए है। शुक्रवार दोपहर और शाम के वक्त दो बार घनघोर बादल छाए, दिन में ही बादलों के कारण दिन छुपे का मौसम हो गया। जिससे लोगों को उम्मीद जगी कि बारिश होगी और गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन, दोनों बार बादल बिना बरसे ही आसमान से गायब हो गए।
विज्ञापन
जिससे लोग मायूस हुए, भीषण गर्मी और उमस के कारण संक्रामक रोग भी लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। खांसी-जुकाम के साथ बुखार के रोगियों की संख्या में अस्पताल में बढ़ रही है।