{"_id":"61310d848ebc3e0e8d6f5166","slug":"only-600-students-registered-in-a-school-in-highschool-rampur-news-mbd401302215","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल के 600 और इंटर के 400 छात्र ही एक कालेज से करा सकेंगे पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल के 600 और इंटर के 400 छात्र ही एक कालेज से करा सकेंगे पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित स्कूल कालेजों में इंटर और हाईस्कूल की व्यक्तिगत परीक्षा देेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। एक स्कूल में हाईस्कूल के 600 और इंटर के 400 छात्र की परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण/अग्रसारण करा सकेंगे।
बोर्ड ने बर्ष 2022 की व्यक्तिगत परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिले के राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज से केवल छात्रों का अग्रसारण किया जा सकेगा। इस केंद्र पर प्रदेश के बाहर और विदेश के छात्र पंजीकरण/अग्रसारण करा सकेंगे। राजकीय बाकर इंटर कालेज में बालक-बालिकाओं के अलावा जिला कारागार के बंदियों का अग्रसारण हो सकेगा। इसके लिए अग्रसारण अधिकारी अधीक्षक जिला कारागार करेंगे। राजकीय इंटर कालेज केमरी, बिलासपुुर, रामपुर और राजकीय कन्या इंटर कालेज बिलासपुुर और स्वार में बालक और बालिकाएं पंजीकरण/अग्रसारण करा सकेंगे। राजकीय जुल्फिकार कन्या इंटर कालेज में केवल छात्राओं के अलावा विदेश और प्रदेश में रहने वाली छात्राएं पंजीकरण/अग्रसारण करा सकेंगी। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनुपुरा, शाहदेवपुर, रजानगर, धमोरा में छात्र और छात्राओं का पंजीकरण/अग्रसारण होगा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज ककरौआ में छात्र और छात्राओं का पंजीकरण/अग्रसारण होगा।