{"_id":"6a3d8ee244c434729b0dc2c7","slug":"online-counseling-for-polytechnic-admission-begins-rampur-news-c-282-1-rmp1004-174130-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पॉलीटेक्निक प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पॉलीटेक्निक प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू
Fri, 26 Jun 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जिले के राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में नए सत्र के प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू हो गई है। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं में पसंदीदा कॉलेज और ब्रांच चुनने की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं, जहां विद्यार्थियों को काउंसिलिंग और दस्तावेज संबंधी जानकारी दी जा रही है।
जिले में शहर स्थित पॉलीटेक्निक की 324 सीटों, चमरौवा की 37 सीटों और शाहबाद की 215 सीटों समेत कुल 576 सीटों पर प्रवेश होना है। पहले चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग एक जुलाई तक चलेगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को अपनी रैंक के आधार पर कॉलेज और ब्रांच चयन का अवसर मिलेगा।
कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने बताया कि पहले दिन काउंसिलिंग में अपेक्षाकृत कम संख्या में छात्र पहुंचे। हालांकि आगामी दिनों में संख्या बढ़ने की उम्मीद है। विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुविधा के लिए कॉलेज परिसर में विशेष सहायता केंद्र बनाए गए हैं, जहां ऑनलाइन विकल्प भरने, सीट चयन और अन्य तकनीकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पहले चरण की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद दो जुलाई से अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन शुरू होगा। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने अलग-अलग काउंटर और कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जा रही है और छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हेल्प डेस्क लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से समय रहते काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
000
इन ब्रांचों की अधिक मांग
पॉलीटेक्निक में इस बार भी कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच की मांग सबसे अधिक रहने की संभावना है। रोजगार और तकनीकी क्षेत्र में बढ़ते अवसरों को देखते हुए छात्र इन ट्रेडों को प्राथमिकता दे रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सही ब्रांच का चयन छात्रों के भविष्य की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाता है।
000
दो जुलाई से शुरू होगा प्रमाण पत्रों का सत्यापन
सत्यापन के दौरान हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, प्रवेश परीक्षा रैंक कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। यह प्रक्रिया दो जुलाई से शुरू होगी।