फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one year jail in oposition of polio team

पोलियो अभियान का विरोध पड़ा महंगा, एक साल की जेल

Thu, 21 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर Updated Thu, 21 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
पोलियो अभियान का विरोध करते हुए डाक्टर के संग मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में कोर्ट ने एक आरोपी को दोषी माना है। साथ ही उसे एक साल की कैद की सजा सुनाई है। मामला शाहबाद क्षेत्र के सैफनी का है। 17 अक्तूबर 2001 को पोलियो अभियान के तहत दवा पिलाई जा रही थी। कस्बे के मुहल्ला सैनी खोड़ के अंगन लाल व महबूब ने पोलियो अभियान का विरोध किया था। साथ ही डाक्टर ज्ञान सिंह व सुपरवाइजर, एएनएम पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन


घटना की रिपोर्ट डाक्टर ज्ञान सिंह ने दोनों के खिलाफ दर्ज कराई थी। कोर्ट ने मामले  में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने अंगन लाल को दोषी मानते हुए एक साल की कैद व चार हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में महबूब को बरी कर दिया।  अंगन लाल को कोर्ट ने अपील दायर होने तक जमानत पर रिहा करने के आदेश कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed