फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   One thousand beneficiaries got dream house

एक हजार लाभार्थियों को मिला सपनों का घर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
One thousand beneficiaries got dream house
रामपुर की जिला सहकारी बैंक सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत प्रमाण पत्र के सा? - फोटो : RAMPUR
रामपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत जिले के एक हजार लाभार्थियों को उनके सपनों का घर मिल गया है। इस दौरान लाभार्थियों को प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाया गया। प्रधानमंत्री लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जिसका निकायों में सजीव प्रसारण कराया गया। साथ ही 20 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी सौंपे गए।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मिलक विधायक राजबाला, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, पैक्सफेड के चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल और जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को लोकार्पण पत्र प्रदान किया। 20 लाभार्थियों को लोकार्पण पत्र दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पैक्सफेड के चेयरमैन ने कहा कि सरकार द्वारा हर गरीब को अपनी छत और बेहतर जीवन यापन के लिए जरूरी सभी संसाधन और सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। प्रत्येक वर्ग को बिना किसी भेदभाव के समान रूप से लाभ प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे योजनाओं को प्रभावी बनाने तथा जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित करने की पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता है। लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना तथा अपना मकान पाकर वे काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार जनपद के सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना तथा जनप्रतिनिधियों ने उन्हें लोकार्पण पत्र प्रदान किए। जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, परियोजना अधिकारी डूडा राजेश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रामपुर डॉ. विवेकानंद सहित अन्य अधिकारीगण एवं लाभार्थीगण मौजूद रहे।
---------------------------
कहां कितने लाभार्थियों को मिलेगी आवासों की चाबी
निकाय का नाम - लाभार्थी
रामपुर नगर पालिका - 234
मिलक नगर पालिका -128
बिलासपुर नगर पालिका - 106
टांडा नगर पालिका - 149
स्वार नगर पालिका - 180
शाहबाद नगर पंचायत - 173
मसवासी नगर पंचायत - 04
केमरी नगर पंचायत - 26
शाहबाद : 173 लाभार्थियों को मिला आवास
शाहबाद। नगर पंचायत कार्यालय में आजादी के 75वें वर्ष में आयोजित अमृत महोत्सव की श्रृंखला में शाहबाद नगर पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के 173 लाभार्थियों को आवास मिले। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। इसके बाद नगर पंचायत की ओर से 173 लाभर्थियों को आवासों की चाबी का वितरण भी किया गया। इस मौके पर मुजीव मियां, रेहान, वीर सिंह, इकरार अहमद आदि समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वार: 180 लाभार्थियों को मिली आवास की चाबी
स्वार। स्वार में मंगलवार को परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबियां सौंपी गईं। इस दौरान 180 लाभार्थियों को चाबियां दी गई।मंगलवार को स्वार के नगर पालिका परिषद सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री लक्ष्मी सैनी ने लाभार्थियों को आवासों की चाबी दी। इसके अलावा एसडीएम एवं ईओ यमुनाधर चौहान ने योजना की जानकारी दी। इस मौके पर पन्ना लाल सैनी, शावेज खां, हबीब अहमद, मोहम्मद फैजान, छोटे, मोहम्मद अकील अंसारी, अकील खां, शफीक अहमद और मोहम्मद राशिद आदि लोग मौजूद रहे।

केमरी: आवंटन पत्र पाकर खुश हुए आवास योजना के लाभार्थी
केमरी। नगर पालिका परिषद द्वारा मंगलवार सुबह दस बजे प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री का वर्चुअल संवाद आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कुलवंत औलख, एसडीएम अशोक कुमार चौधरी व नायब तहसीलदार अमरपाल सिंह, प्रभारी अधिशासी अधिकारी प्रदीप शर्मा सभासद एवं नगर के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख व उप जिलाधिकारी द्वारा लाभार्थियों को आवंटन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कमल सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, गोल्डी खां, फैजान खां आदि मौजूद रहे। केमरी नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चेयरपर्सन फात्मा बेगम, पूर्व चेयरमैन हाजी मुख्तार अहमद, ईओ देवेश यादव ने लाभार्थियों को आवंटन पत्र दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed